जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव जनुपुरा में गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आग फैल गई। आग लगने से करीब पांच बीघा फसल जलकर राख हो गई।
निवासी तपेंद्र सिंह ने पांच बीघा खेत में गेहूं की फसल बोई हुई थी। जो फसल की कटाई के लिए मजूदरों को तलाश कर रहा था। शुक्रवार गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। आग की लपटे देखकर ग्रामीण और अन्य किसान खेतों पर पहुंचे। लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप से लिया। बेबस किसान अपनी आंखों से मेहनत को बर्बाद होते देखते रहे।
लोगों ने आसपास के खेत में रखे गेहूं को बचाया। वहीं आग लगने से करीब पांच बीघा फसल जलकर राख हो गई। किसान ने अज्ञात के खिलाफ घटना की तहरीर दी है। सीओ आशुतोष शिवम का कहना है कि कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।