हापुड़। वर्ष 2022 से 2024 तक के थाना हापुड़ देहात परिसर में खड़े 31 वाहनों का निस्तारण किया गया है। एसपी कुँवर ज्ञानंजय सिंह के निर्देशन में गुरुवार को थाना हापुड़ देहात परिसर में वर्ष 2022 से 2024 तक के मुकदमो से सम्बन्धित लम्बित माल/लावारिस एवं सीजशुदा 31 वाहनों की नीलामी कराकर निस्तारण कराया गया।
नीलामी के दौरान कुल 31 वाहनों की नियमानुसार नीलामी की प्रक्रिया सम्पन्न हुई। जिसमें बोली दाताओं द्वारा सर्वाधिक बोली 2 लाख 20 हजार 5 सौ रूपये लगायी गयी। 29 दो पहिया वाहन और 2 चार पहिया वाहन नीलाम किए गए।