जनपद हापुड़ में पौधारोपण अभियान-2023 के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को जिलेभर में 1.80 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए सभी विभागों का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। अभियान में सभी सरकारी अधिकारी व कर्मचारियों कम से कम एक पौधा अवश्य लगाकर उसकी सुरक्षा का संकल्प लेंगें।
प्रदेश में 35 करोड़ पौधरोपण करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए जिले में पीडब्ल्यूडी, वन विभाग, पर्यावरण विभाग, ग्राम्य विकास विकास, पंचायती राज विभाग सहित सभी सरकारी विभागों को पौधारोपण करने के लिए लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है।
22 जुलाई को जिले में सभी विभागों द्वारा 9.71 लाख पौधरोपण किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन बात में इस पौधरोपण अभियान का भी जिक्र किया था। अब 15 अगस्त को पौधरोपण अभियान के अंतर्गत जिलेभर में 1.79871 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इनमें वन विभाग द्वारा 16944 पौधे लगाए जाएंगे, अन्य 24 विभागों शेष 162927 पौधे लगाऐंगे।
सरकारी विभाग में कार्यरत सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को एक पौधा घर के बाहर, पार्क, कॉलोनी, सड़क किनारे अवश्य लगाना होगा, साथ ही पौधारोपण महोत्सव का आयोजन कर लोगों को इस अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित करेंगे।
पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़-पौधों की आवश्यकता होती है। लगातार होते वृक्ष कटाव को देखते हुए यह मुहिम काफी आवश्यक है। सभी को एकजुट होकर इस मुहिम का हिस्सा बनना चाहिए। पौधों के बिना जीवन असंभव है। पौधा केवल हमें आक्सीजन देकर जीवन देता है, बल्कि बहुत सी जरूरतों की पूर्ति भी करता है। पेड़ पौधों से ही हमें प्राण वायु प्राप्त होती है।
जिला प्रभागीय वन अधिकारी संजय कुमार मल्ल ने बताया कि वन विभाग की पौधशाला से सभी शासकीय विभागों व संस्थाओं को निशुल्क पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे और जियो टैगिंग के माध्यम से पेड़ों की देखरेख की जाएगी।