मंगलवार, 30 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

1500 से 5000 रुपये में बेचते थे मासूम बच्चे, हापुड़ पुलिस ने बाल तस्करी गिरोह का किया पर्दाफाश

By Sushil Sharma1 जून 2026 को 10:00 am बजे2 min read

1500 से 5000 रुपये में बेचते थे मासूम बच्चे, हापुड़ पुलिस ने बाल तस्करी गिरोह का किया पर्दाफाश

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। नाबालिग बच्चों को बहला-फुसलाकर ले जाने और उनकी खरीद-फरोख्त करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए हापुड़ नगर पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरोह के कब्जे से दो अपहृत बालकों को सकुशल बरामद किया है। आरोपित बच्चों को 1500 से 5000 रुपये में बेचकर आर्थिक ल

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

नाबालिग बच्चों को बहला-फुसलाकर ले जाने और उनकी खरीद-फरोख्त करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए हापुड़ नगर पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरोह के कब्जे से दो अपहृत बालकों को सकुशल बरामद किया है। आरोपित बच्चों को 1500 से 5000 रुपये में बेचकर आर्थिक लाभ कमाते थे और उनसे खेतों व पशुपालन से जुड़े कार्य कराए जाते थे।

जानकारी के अनुसार 17 मई को शिवगढ़ी निवासी 15 वर्षीय किशोर घर से नाराज होकर साइकिल से निकल गया था। वह सपनावत होते हुए ब्रजघाट पहुंचा, जहां उसकी मुलाकात अमित कुमार से हुई। किशोर ने भूख लगने की बात कही तो अमित ने उसे खाना खिलाया। आरोप है कि खाना खाने के बाद किशोर को होश नहीं रहा। अगले दिन जब उसकी आंख खुली तो वह एक गांव में था।


जानकारी के अनुसार किशोर से करीब दस दिनों तक खेतों में काम कराया गया। पशुओं के लिए कुट्टी कटवाई गई और अन्य श्रम कार्य भी कराए गए। इस बीच स्वजन ने हापुड़ नगर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली प्रभारी मनीष चौहान के नेतृत्व में कई पुलिस टीमें गठित की गईं।


जांच के दौरान पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों और लगातार की गई पड़ताल के आधार पर पुलिस गिरोह तक पहुंच गई। चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ। पुलिस ने खेत से हापुड़ के अपहृत किशोर को बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपितों ने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने वाराणसी से बहला-फुसलाकर लाए गए 17 वर्षीय एक अन्य किशोर को भी अपने कब्जे में रखा हुआ था, जिसे पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया।


क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्रा ने प्रेसवार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में संभल निवासी अमित कुमार गुप्ता, लखनऊ निवासी दीपक, मुरादाबाद निवासी मुकेश शर्मा और अमरोहा निवासी योगेश उर्फ लोकेश शामिल हैं। अमित और दीपक भोले-भाले नाबालिग बच्चों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाते थे और बाद में उन्हें मुकेश शर्मा व योगेश को बेच देते थे। इसके बदले उन्हें रुपये मिलते थे।


थाना हापुड़ नगर पुलिस ने मुकदमा संख्या 256/2025 के तहत कार्रवाई करते हुए चारों आरोपितों को रेलवे यार्ड रोड स्थित नीलकंठ मंदिर के पास से गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से दो अपहृत बालक, पांच हजार रुपये नकद और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों और नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है।

                                           

                                           

                                             

                                            

         

                                                 

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
उत्तर प्रदेश

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद

सुशील शर्मा

1 दिन पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा

2 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
उत्तर प्रदेश

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए

HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध

3 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श

3 दिन पहले