मंगलवार, 30 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

शराब की लत बनी मौत की वजह! एनएच-9 किनारे संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव

By Sushil Sharma25 मई 2026 को 10:31 am बजे3 min read

शराब की लत बनी मौत की वजह! एनएच-9 किनारे संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव

HALCHAL INDIA NEWSपिलखुवा। नेशनल हाईवे-9 पर सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब पिलर संख्या-63 के पास एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान रजनी विहार निवासी 40 वर्षीय सुबोध पुत्

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

पिलखुवा। नेशनल हाईवे-9 पर सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब पिलर संख्या-63 के पास एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान रजनी विहार निवासी 40 वर्षीय सुबोध पुत्र ताराचंद के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।

जानकारी के अनुसार सुबोध लंबे समय से शराब पीने का आदी था। अत्यधिक शराब सेवन के कारण उसका पारिवारिक जीवन भी बुरी तरह प्रभावित हो चुका था। बताया गया कि उसकी पत्नी अपने दो बेटों और दो बेटियों के साथ अलग किराये के मकान में रह रही थी, जबकि सुबोध अधिकतर समय घर से बाहर ही बिताता था। 


सोमवार सुबह हाईवे से गुजर रहे लोगों ने सड़क किनारे एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटाई।


प्रारंभिक जांच में मामला अत्यधिक शराब सेवन से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की जांच कर रही है। सूचना मिलने के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


कोतवाली प्रभारी अतुल चौहान ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला अत्यधिक शराब सेवन से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

                                        

                                         

                                          

                                          

                                                                                                                                   

                                     

                                    

                                                   

                                                    

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
उत्तर प्रदेश

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद

सुशील शर्मा

1 दिन पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा

2 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
उत्तर प्रदेश

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए

HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध

3 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श

3 दिन पहले