चेकिंग अभियान में दो बसें और दो एंबुलेंस सीज, 92 वाहनों के चालान
By Sushil Sharma•23 मई 2026 को 9:38 am बजे•2 min read

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से विशेष चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान दो बसों और दो एंबुलेंस को सीज किया गया, जबकि 92 वाहनों के चालान काटे गए। एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे, सीओ ट्रैफ
परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से विशेष चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान दो बसों और दो एंबुलेंस को सीज किया गया, जबकि 92 वाहनों के चालान काटे गए।
एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे, सीओ ट्रैफिक राहुल यादव, यात्री कर अधिकारी आशुतोष उपाध्याय और यातायात निरीक्षक नरेश कुमार की टीम ने हापुड़ और गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में कई स्थानों पर औचक जांच की।
जांच के दौरान अनियमित तरीके से संचालित हो रही पांच बसों का चालान किया गया। वहीं बिना आवश्यक अनुमति के चल रही दो बसों और दो एंबुलेंस को सीज कर दिया गया।
इसके अलावा फिटनेस, परमिट, बीमा और अन्य जरूरी दस्तावेज पूरे न होने पर 15 ऑटो चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने बताया कि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 दिन पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
2 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
3 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
3 दिन पहले






.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

