शेरपुर में दो पक्षों में मारपीट, तीन युवक घायल
By Sushil Sharma•28 मई 2026 को 7:46 am बजे•2 min read
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSगढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर में बुधवार शाम मामूली विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसमें एक पक्ष के तीन युवक घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। जानकारी के अनुसार गांव निव
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर में बुधवार शाम मामूली विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसमें एक पक्ष के तीन युवक घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी लोकेश, विवेक और मोंटी खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के कुछ लोगों से उनका विवाद हो गया। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।
युवकों ने विरोध करते हुए गाली-गलौज करने से मना किया, लेकिन बात बढ़ती चली गई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच जमकर कहासुनी हुई और फिर लात-घूंसे चलने लगे। मारपीट शुरू होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत गांव पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। घायल पक्ष के लोग बाद में थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 दिन पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
2 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
3 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
3 दिन पहले
.jpeg)


.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
