भीषण गर्मी से लोग बेहाल, आज से शुरू होगा नौतपा
By Sushil Sharma•25 मई 2026 को 9:04 am बजे•3 min read
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़ में नौतपा शुरू होने से पहले ही भीषण गर्मी और लू ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 30 डिग्री दर्ज किया गया। दिनभर चली तेज गर्म हवाओं के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। सुब
हापुड़ में नौतपा शुरू होने से पहले ही भीषण गर्मी और लू ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 30 डिग्री दर्ज किया गया। दिनभर चली तेज गर्म हवाओं के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया।
सुबह से ही तेज धूप और गर्मी का असर दिखाई देने लगा। नौ बजे के बाद सड़कों पर आवाजाही कम होने लगी और दोपहर तक बाजारों में सन्नाटा पसर गया। अवकाश का दिन होने के बावजूद लोग गर्मी से बचने के लिए घरों में ही कैद रहे।
दोपहर में करीब 14 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली लू ने परेशानी और बढ़ा दी। जरूरी काम से बाहर निकले लोग गर्म हवाओं और तपती धूप से परेशान नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से नौतपा की शुरुआत हो रही है, जिसे साल के सबसे गर्म दिनों में गिना जाता है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार के मुताबिक नौतपा के दौरान तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। इस अवधि में लू, डिहाइड्रेशन, थकान और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि सप्ताह के अंत तक मौसम में बदलाव और हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है।
नौतपा में क्यों बढ़ती है गर्मी
ज्योतिषाचार्य प्रीति पांडेय के अनुसार नौतपा 25 मई से शुरू होकर 2 जून तक रहेगा। इस दौरान सूर्य वृषभ राशि के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है। मान्यता है कि इन दिनों सूर्य की सीधी किरणें पृथ्वी पर अधिक पड़ती हैं, जिससे तापमान काफी बढ़ जाता है। इसी कारण नौतपा के नौ दिन सबसे अधिक गर्म माने जाते हैं।
विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 दिन पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
2 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
3 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
3 दिन पहले






.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

