छेड़छाड़ के मामले में आरोपी को चार साल की जेल
By Sushil Sharma•23 मई 2026 को 9:37 am बजे•2 min read
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़ के मामले में अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए चार वर्ष के कारावास और छह हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। मामले की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं त्वरित न्यायालय (प्रथम) की अदालत में हुई। कोर्ट ने आरोपी मनु शर्मा उर्फ
नगर कोतवाली क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़ के मामले में अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए चार वर्ष के कारावास और छह हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।
मामले की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं त्वरित न्यायालय (प्रथम) की अदालत में हुई। कोर्ट ने आरोपी मनु शर्मा उर्फ यतेंद्र शर्मा को दोषी मानते हुए यह फैसला सुनाया।
पीड़िता ने वर्ष 2019 में नगर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि वह किराए के मकान में अपनी बेटी के साथ रहती हैं, जबकि उनके पति दिल्ली में नमकीन का काम करते हैं। महिला के अनुसार 15 दिसंबर 2019 की शाम वह खाना बनाने के लिए एक घर जा रही थीं। आरोप है कि गांधी गंज मोड़ के पास खाली प्लॉट के निकट आरोपी ने उनका मुंह दबाकर जबरन अंदर खींच लिया और छेड़छाड़ की।
महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके की ओर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में जांच कर अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था।
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मिलाती गोविंद राव की अदालत ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को दोषी ठहराते हुए चार साल की सजा सुनाई। साथ ही छह हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। जुर्माना जमा न करने पर दोषी को अतिरिक्त तीन माह का साधारण कारावास भुगतना होगा।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 दिन पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
2 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
3 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
3 दिन पहले
.jpeg)


.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
