चेतावनी के बाद भी हाईवे पर खड़े हो रहे वाहन
By Sushil Sharma•21 मई 2026 को 9:26 am बजे•2 min read
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSसिंभावली क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ पुराने नेशनल हाईवे पर अवैध रूप से वाहन खड़े किए जाने की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। थाने के सामने से लेकर रेलवे रोड तक हाईवे किनारे खड़े वाहनों का नजारा रोजाना देखने को मिल रहा है, जिससे हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है
सिंभावली क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ पुराने नेशनल हाईवे पर अवैध रूप से वाहन खड़े किए जाने की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। थाने के सामने से लेकर रेलवे रोड तक हाईवे किनारे खड़े वाहनों का नजारा रोजाना देखने को मिल रहा है, जिससे हर समय हादसे का खतरा बना रहता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर वाहन खड़े करने की मानो होड़ लगी हुई है। आरोप है कि कुछ लोग सुबह से रात तक अपनी गाड़ियां सड़क किनारे खड़ी कर देते हैं और बाजार में खरीदारी करने चले जाते हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस की गश्त और आवाजाही लगातार होने के बावजूद इस समस्या पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
मंगलवार और शुक्रवार को स्थिति और गंभीर हो जाती है। मंगलवार को सिंभावली और शुक्रवार को बक्सर में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचते हैं। ऐसे में हाईवे और सर्विस रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है।
सर्विस रोड पर दोनों दिशाओं से वाहनों के निकलने के दौरान जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सख्ती नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि गश्त और चेकिंग के दौरान नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ लगातार चेतावनी दी जाती है। उन्होंने बताया कि एक माह पहले भी कई वाहनों के चालान किए गए थे। अब दोबारा अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 दिन पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
2 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
3 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
3 दिन पहले






.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

