भीषण गर्मी से बेहाल लोग, कल से बारिश के आसार
By Sushil Sharma•28 मई 2026 को 10:25 am बजे•2 min read
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जिले में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार जारी है। बुधवार को भी चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किए रखा। दोपहर के समय सड़कें सूनी नजर आईं और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। मौसम विभाग ने शुक्रवार से मौसम बदलने और बारिश की संभावना जताई है, जिससे
जिले में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार जारी है। बुधवार को भी चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किए रखा। दोपहर के समय सड़कें सूनी नजर आईं और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। मौसम विभाग ने शुक्रवार से मौसम बदलने और बारिश की संभावना जताई है, जिससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।
सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, गर्मी का असर और बढ़ता गया। सुबह 10 बजे के बाद से ही लोगों ने घरों से निकलना कम कर दिया। बाहर निकलने वाले लोग धूप से बचने के लिए छाता, गमछा और अन्य उपायों का सहारा लेते दिखाई दिए।
गर्मी से राहत पाने के लिए पेय पदार्थों की दुकानों पर दिनभर भीड़ लगी रही। वहीं मजदूर और किसान तेज धूप के बावजूद काम करते नजर आए। बुधवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करीब 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी।
शाम के समय भी गर्मी का असर कम नहीं हुआ और उमस के कारण लोगों को राहत नहीं मिल सकी।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ और पुरवा हवाओं के प्रभाव से मौसम में बदलाव होने की संभावना है। शुक्रवार से जिले में बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 दिन पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
2 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
3 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
3 दिन पहले
.jpeg)


.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
