गंगा दशहरा मेले के चलते हाईवे पर रूट डायवर्जन लागू
By Sushil Sharma•25 मई 2026 को 8:56 am बजे•2 min read
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSगढ़मुक्तेश्वर में आयोजित ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेले के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने ब्रजघाट से गाजियाबाद बॉर्डर तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर विशेष यातायात व्यवस्था लागू कर दी है। हाईवे पर छह स्थानों पर रूट डायवर्जन किए गए हैं, जिससे भारी मालवाहक वाहनों को
गढ़मुक्तेश्वर में आयोजित ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेले के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने ब्रजघाट से गाजियाबाद बॉर्डर तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर विशेष यातायात व्यवस्था लागू कर दी है। हाईवे पर छह स्थानों पर रूट डायवर्जन किए गए हैं, जिससे भारी मालवाहक वाहनों को ब्रजघाट गंगा पुल की ओर जाने से रोका जा सके। सभी प्रमुख डायवर्जन प्वाइंटों पर बैरिकेडिंग के साथ पुलिस बल और अधिकारियों की तैनाती की गई है।
सीओ ट्रैफिक राहुल यादव ने बताया कि प्रशासन का उद्देश्य ब्रजघाट गंगा पुल से गाजियाबाद सीमा तक करीब 55 किलोमीटर लंबे हाईवे को जाम मुक्त बनाए रखना है, ताकि गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके लिए हापुड़ और अमरोहा सीमा से ही भारी वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है।
यातायात संचालन को बेहतर बनाने के लिए अल्लाबख्शपुर ओवरब्रिज की एक साइड चालू होने से भी राहत मिली है। इससे वाहनों की आवाजाही सुचारु हुई है और जाम की संभावना कम हुई है। प्रशासन द्वारा गाजियाबाद की ओर से आने वाले भारी वाहनों को छिजारसी टोल से धौलाना होते हुए बुलंदशहर मार्ग पर भेजा जा रहा है। वहीं सोना पेट्रोल पंप और बैठ मोड़ से भी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों की ओर डायवर्ट किया जा रहा है।
इसके अलावा गढ़ क्षेत्र में स्याना चौपला फ्लाईओवर और पलवाड़ा चेक पोस्ट से भी भारी वाहनों को दूसरे मार्गों पर भेजने की व्यवस्था की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षित आवागमन को प्राथमिकता देते हुए यह ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है, ताकि भीषण गर्मी के बीच लोगों को जाम की समस्या से राहत मिल सके।
डीएम और एसपी ने किया मेला क्षेत्र का निरीक्षण
ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए डीएम कविता मीना और एसपी ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को ब्रजघाट और आसपास के गंगा घाटों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा, सफाई, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन ने मेले को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी होने का दावा किया है।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 दिन पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
2 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
3 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
3 दिन पहले
.jpeg)


.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
