झमाझम बारिश से मिली राहत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
By Sushil Sharma•29 मई 2026 को 7:56 am बजे•2 min read
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को बृहस्पतिवार शाम हुई झमाझम बारिश से राहत मिली। शाम करीब साढ़े सात बजे अचानक मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि बारिश के दौरान कई क्षेत्रों में एहतियातन बिजली आपूर्ति भी बंद कर दी गई। पिछले कई दिनों से
भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को बृहस्पतिवार शाम हुई झमाझम बारिश से राहत मिली। शाम करीब साढ़े सात बजे अचानक मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि बारिश के दौरान कई क्षेत्रों में एहतियातन बिजली आपूर्ति भी बंद कर दी गई।
पिछले कई दिनों से जिले में तेज धूप और लू के कारण लोग परेशान थे। बृहस्पतिवार को भी सुबह से ही गर्मी का असर बना रहा। दिन में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शाम को मौसम बदलने के साथ तेज बारिश शुरू हुई, जिसके बाद रात आठ बजे तापमान घटकर अधिकतम 38 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बारिश के बाद लोगों को उमस और गर्मी से राहत महसूस हुई।
मौसम विभाग ने शुक्रवार सुबह आठ बजे तक जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लोगों को तेज आंधी, बारिश और संभावित ओलावृष्टि को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से पहले ही 28 से 30 मई तक मौसम को लेकर चेतावनी जारी की गई थी। इस दौरान लोगों से सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 दिन पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
2 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
3 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
3 दिन पहले
.jpeg)


.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
