मंगलवार, 30 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

मिट्टी में तीन गुना घटा जीवांश कार्बन, गोबर से सुधरेगी सेहत

By Sushil Sharma28 मई 2026 को 7:37 am बजे2 min read

मिट्टी में तीन गुना घटा जीवांश कार्बन, गोबर से सुधरेगी सेहत

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जिले की मिट्टी में जीवांश कार्बन की मात्रा सामान्य स्तर से करीब तीन गुना तक कम हो गई है। बुधवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई कृषि एवं उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक में यह गंभीर मुद्दा सामने आया। मिट्टी की गुणवत्ता सुधारने के लिए गोशालाओं से गोबर और बॉयो एनर्जी प्लांटों

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

जिले की मिट्टी में जीवांश कार्बन की मात्रा सामान्य स्तर से करीब तीन गुना तक कम हो गई है। बुधवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई कृषि एवं उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक में यह गंभीर मुद्दा सामने आया। मिट्टी की गुणवत्ता सुधारने के लिए गोशालाओं से गोबर और बॉयो एनर्जी प्लांटों से निकलने वाले बॉयो वेस्टेज किसानों को उपलब्ध कराने का सुझाव दिया गया।

बैठक में डीएम कविता मीना ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने कृषि और उद्यान विभाग को जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि रसायन मुक्त खेती से लोगों को बेहतर और सुरक्षित कृषि उत्पाद मिल सकेंगे।

जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश ने बताया कि जिले की मिट्टी में जीवांश कार्बन की मात्रा घटकर 0.25 से 0.28 प्रतिशत रह गई है, जबकि सामान्य स्तर 0.50 से 0.75 प्रतिशत होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि गोशालाओं से निकलने वाला गोबर सीधे किसानों को उपलब्ध कराया जाए तो मिट्टी में कार्बन की मात्रा बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

इसके अलावा बॉयो एनर्जी प्लांटों से निकलने वाला एफओएम (फार्म ऑर्गेनिक मैटर) भी मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने में उपयोगी साबित हो सकता है। यह जैविक वेस्टेज किसानों को कम कीमत पर उपलब्ध कराया जा सकता है। इस सुझाव पर डीएम ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए।

बैठक में फार्मर रजिस्ट्री को शत-प्रतिशत पूरा करने, किसानों को कृषि यंत्रीकरण योजनाओं का लाभ दिलाने, उर्वरकों की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित करने और किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए ऋण सुविधा उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।

                                          

                                           

                                           

                                             

                                            

         

                                                 

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
उत्तर प्रदेश

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद

सुशील शर्मा

1 दिन पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा

2 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
उत्तर प्रदेश

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए

HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध

3 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श

3 दिन पहले