एसएसवी कॉलेज में परीक्षा के दौरान छात्र नकल करते पकड़ा गया
By Sushil Sharma•16 मई 2026 को 7:07 am बजे•2 min read

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़ के दिल्ली रोड स्थित एसएसवी पीजी कॉलेज में शुक्रवार को आयोजित विश्वविद्यालय परीक्षाओं के दौरान एक छात्र नकल करते हुए पकड़ा गया। जांच के दौरान छात्र के पास से लिखी हुई पर्ची मिलने पर परीक्षा अधिकारियों ने उसकी उत्तर पुस्तिका जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी। कॉलेज प्रशासन के मुताबि
हापुड़ के दिल्ली रोड स्थित एसएसवी पीजी कॉलेज में शुक्रवार को आयोजित विश्वविद्यालय परीक्षाओं के दौरान एक छात्र नकल करते हुए पकड़ा गया। जांच के दौरान छात्र के पास से लिखी हुई पर्ची मिलने पर परीक्षा अधिकारियों ने उसकी उत्तर पुस्तिका जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी।
कॉलेज प्रशासन के मुताबिक परीक्षा केंद्र पर निगरानी के लिए आंतरिक उड़नदस्ता सक्रिय रहा। संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर टीम ने छात्र की जांच की, जिसमें नकल सामग्री बरामद हुई। मामले की जानकारी विश्वविद्यालय प्रशासन को भेज दी गई है।
सुबह की पाली में प्रोफेशनल और सेमेस्टर कोर्स की परीक्षाएं आयोजित हुईं, जिनमें बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए। कुछ अभ्यर्थी अनुपस्थित भी रहे। दूसरी पाली में भी विभिन्न कोर्सों की परीक्षाएं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई गईं।
कॉलेज प्रशासन का कहना है कि परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार नजर रखी जा रही है ताकि परीक्षाएं निष्पक्ष तरीके से कराई जा सकें।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 दिन पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
2 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
3 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
3 दिन पहले






.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

