गंगा दशहरा मेले का शुभारंभ, स्नान के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
By Sushil Sharma•25 मई 2026 को 8:52 am बजे•2 min read
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSब्रजघाट में आयोजित ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेले का रविवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। मेले के उद्घाटन के साथ ही गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। देर शाम तक करीब 35 हजार श्रद्धालुओं ने ब्रजघाट और पूठ के कच्चे घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई। वहीं सोमवार को मुख्य स्नान प
ब्रजघाट में आयोजित ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेले का रविवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। मेले के उद्घाटन के साथ ही गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। देर शाम तक करीब 35 हजार श्रद्धालुओं ने ब्रजघाट और पूठ के कच्चे घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई। वहीं सोमवार को मुख्य स्नान पर्व को देखते हुए रात से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना लगातार बढ़ने लगा।
मेले का उद्घाटन अमरोहा जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तंवर, पालिका चेयरमैन राकेश बजरंगी और ईओ पवित्रा त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम से पहले पंडित अमन पांडे द्वारा मां गंगा का विधिवत पूजन कराया गया। सभी अतिथियों ने मेले के शांतिपूर्ण और सफल आयोजन की कामना की।
उद्घाटन के बाद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए बनाई गई सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान अस्थायी अस्पताल, खोया-पाया केंद्र, रैन बसेरा और अन्य व्यवस्थाओं को भी देखा गया। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान और पूजा-अर्चना करते नजर आए।
प्रशासन की ओर से सुरक्षा और सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है, जबकि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को लगातार सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पालिका प्रशासन ने भी मेला क्षेत्र में साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य जरूरी सेवाओं को सुचारू बनाए रखने का दावा किया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 दिन पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
2 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
3 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
3 दिन पहले
.jpeg)


.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
