लाखों खर्च के बावजूद गांवों में गंदगी कायम, लोगों का जीना मुश्किल
By Sushil Sharma•16 मई 2026 को 8:54 am बजे•2 min read
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSगढ़मुक्तेश्वर और सिंभावली क्षेत्र के कई गांवों में सफाई व्यवस्था बदहाल बनी हुई है। सफाई पर लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद ग्रामीण इलाकों में कूड़े के ढेर और बदबू से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सफाई व्यवस्था सिर्फ कागजों में दिखाई देती है
गढ़मुक्तेश्वर और सिंभावली क्षेत्र के कई गांवों में सफाई व्यवस्था बदहाल बनी हुई है। सफाई पर लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद ग्रामीण इलाकों में कूड़े के ढेर और बदबू से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सफाई व्यवस्था सिर्फ कागजों में दिखाई देती है, जबकि जमीनी स्तर पर हालात खराब हैं।
बहादुरगढ़ गांव में आबादी के पास खुले में कूड़ा डाले जाने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे और तालाब के पास जमा कूड़े से उठने वाली बदबू के कारण आसपास रहने वाले लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है। गर्मी और बरसात के मौसम में हालात और अधिक खराब हो जाते हैं, जिससे मच्छर और संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है।
ग्रामीण नईमुद्दीन ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया। वहीं सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर में बाबा रामदास उदासीन इंटर कॉलेज के पास बने अस्थायी डंपिंग स्थल से छात्र, शिक्षक और दुकानदार परेशान हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि कूड़े के कारण क्षेत्र में गंदगी फैली रहती है और लोगों को दुर्गंध झेलनी पड़ती है। उन्होंने प्रशासन से जल्द स्थायी समाधान की मांग की है।
एसडीएम श्रीराम यादव ने बताया कि दोनों क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे और जल्द कार्रवाई कराई जाएगी।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 दिन पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
2 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
3 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
3 दिन पहले
.jpeg)


.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
