प्रीत विहार में सड़क और मैनहोल धंसे, मूलभूत सुविधाओं को तरसे लोग
By Sushil Sharma•28 मई 2026 को 7:45 am बजे•2 min read
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। एचपीडीए की प्रीत विहार आवासीय योजना के ई-एच ब्लॉक में रहने वाले लोग बदहाल व्यवस्थाओं से परेशान हैं। कॉलोनी में निर्माण के कुछ ही दिनों बाद सड़क और मैनहोल धंसने लगे हैं, जबकि शुद्ध पेयजल, साफ-सफाई और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाएं भी लोगों को नहीं मिल पा रही हैं। शिकायतों
एचपीडीए की प्रीत विहार आवासीय योजना के ई-एच ब्लॉक में रहने वाले लोग बदहाल व्यवस्थाओं से परेशान हैं। कॉलोनी में निर्माण के कुछ ही दिनों बाद सड़क और मैनहोल धंसने लगे हैं, जबकि शुद्ध पेयजल, साफ-सफाई और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाएं भी लोगों को नहीं मिल पा रही हैं। शिकायतों के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
निवासियों का कहना है कि हाल ही में सड़क निर्माण कराया गया था, लेकिन जलनिकासी के लिए नाली नहीं बनाई गई। नाली के अभाव में घरों का पानी सही तरीके से नहीं निकल पा रहा है, जिससे सड़क कई जगहों से धंस गई है।
मंगलवार को एक ट्रैक्टर-ट्राली का पहिया मैनहोल के ढक्कन में फंस गया। हादसे के दौरान आसपास मौजूद कुछ लोगों को हल्की चोटें भी आईं। लोगों का आरोप है कि मैनहोल के ढक्कन सही तरीके से नहीं लगाए गए हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि कॉलोनी के पार्कों में नियमित सफाई नहीं होती, जिसके कारण क्षेत्र में कीड़े-मकोड़ों और सांपों का खतरा बढ़ गया है। वहीं अधिकांश खंभों पर स्ट्रीट लाइटें भी नहीं लगी हैं, जिससे रात के समय अंधेरा रहने पर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
एचपीडीए के प्रभारी सचिव अमित कादियान ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है। जल्द ही अधिकारियों की टीम मौके पर भेजकर समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 दिन पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
2 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
3 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
3 दिन पहले
.jpeg)


.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
