मंगलवार, 30 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

व्यापारियों ने बिजली व्यवस्था सुधार की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

By Sushil Sharma23 मई 2026 को 7:28 am बजे2 min read

व्यापारियों ने बिजली व्यवस्था सुधार की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। शहर में लगातार बिगड़ रही बिजली व्यवस्था के विरोध में शुक्रवार को व्यापारियों ने प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर विद्युत आपूर्ति में सुधार की मांग उठाई। व्यापारियों ने ऊर्जा निगम के कार्यों की निष्पक्ष जांच कराने की भी मांग की। व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष संजय कुमा

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

शहर में लगातार बिगड़ रही बिजली व्यवस्था के विरोध में शुक्रवार को व्यापारियों ने प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर विद्युत आपूर्ति में सुधार की मांग उठाई। व्यापारियों ने ऊर्जा निगम के कार्यों की निष्पक्ष जांच कराने की भी मांग की।

व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष संजय कुमार डावर ने कहा कि हर वर्ष गर्मी के मौसम में व्यापारी, किसान और छात्र बिजली संकट से परेशान रहते हैं। अघोषित कटौती, लो-वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या से आम लोगों के साथ व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं।

महामंत्री दीपक बंसल ने बताया कि जिले में बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए लाइन सुधार, ट्रांसफार्मर क्षमता बढ़ाने और पोल बदलने जैसे कार्यों पर करीब 141 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसके बावजूद लोगों को ओवरलोड ट्रांसफार्मर और कमजोर बिजली आपूर्ति की समस्या से राहत नहीं मिल सकी है।

व्यापारियों ने मांग की कि ऊर्जा निगम द्वारा कराए गए कार्यों की निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। ज्ञापन एसडीएम ईला प्रकाश को सौंपा गया।

इस दौरान विजय शर्मा, मोहित अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, ऋषभ गर्ग, गौरव गोयल, राजेश नारंग, अमन चुग, नितिन गर्ग, शशांक अग्रवाल, प्रदीप गर्ग और अंकुर जिंदल समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।

                                        

                                        

                                         

                                          

                                          

                                                                                                                                   

                                     

                                    

                                                   

                                                    

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
उत्तर प्रदेश

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद

सुशील शर्मा

1 दिन पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा

2 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
उत्तर प्रदेश

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए

HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध

3 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श

3 दिन पहले