मंगलवार, 30 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

छह घंटे बिजली गुल रहने से पानी का संकट, गर्मी में लोग बेहाल

By Sushil Sharma16 मई 2026 को 8:55 am बजे2 min read

छह घंटे बिजली गुल रहने से पानी का संकट, गर्मी में लोग बेहाल

HALCHAL INDIA NEWSपिलखुवा के मंडी क्षेत्र में बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। बृहस्पतिवार रातभर बिजली की आवाजाही बनी रही, जिससे उमस भरी गर्मी में लोग चैन की नींद नहीं ले सके। शुक्रवार सुबह लगातार करीब छह घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से पेयजल संकट भी गहरा गया। बिजली न होने के कारण घरों में

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

पिलखुवा के मंडी क्षेत्र में बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। बृहस्पतिवार रातभर बिजली की आवाजाही बनी रही, जिससे उमस भरी गर्मी में लोग चैन की नींद नहीं ले सके। शुक्रवार सुबह लगातार करीब छह घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से पेयजल संकट भी गहरा गया।

बिजली न होने के कारण घरों में लगे पानी के मोटर नहीं चल सके, जिससे कई इलाकों में लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई घरों में पानी खत्म होने से लोग जरूरी काम भी ठीक से नहीं कर सके।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार बिजली कटने से गर्मी में हालात और खराब हो रहे हैं। महिलाओं को खाना बनाने और पानी भरने में काफी परेशानी उठानी पड़ी, जबकि कई लोग बिना पानी के ही दैनिक कार्य निपटाने को मजबूर रहे।

बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार लाइन में तकनीकी खराबी आने के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी। फॉल्ट ठीक करने के बाद बिजली सप्लाई को सामान्य कर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि यदि किसी क्षेत्र में अभी भी समस्या है तो वह स्थानीय लाइन फॉल्ट का मामला हो सकता है।

                                                       

                                           

                                           

                                           

                                             

                                               

                                        

                         

                                                             

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
उत्तर प्रदेश

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद

सुशील शर्मा

1 दिन पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा

2 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
उत्तर प्रदेश

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए

HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध

3 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श

3 दिन पहले