धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन का हापुड़ में होगा ठहराव, यात्रियों को मिलेगी राहत
By Sushil Sharma•29 मई 2026 को 7:57 am बजे•2 min read
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए धनबाद से चंडीगढ़ के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन का ठहराव हापुड़ रेलवे स्टेशन पर भी होगा, जिससे जिले के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके अलावा गर्मियों की छुट्टियों के दौरान बढ़ी भीड़ को देखते हुए त
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए धनबाद से चंडीगढ़ के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन का ठहराव हापुड़ रेलवे स्टेशन पर भी होगा, जिससे जिले के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके अलावा गर्मियों की छुट्टियों के दौरान बढ़ी भीड़ को देखते हुए तीन ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी लगाए जाएंगे।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, धनबाद से चंडीगढ़ के बीच यह स्पेशल ट्रेन प्रत्येक रविवार और बृहस्पतिवार को चलाई जाएगी। ट्रेन का संचालन 12 जुलाई तक किया जाएगा। वहीं चंडीगढ़ से धनबाद के लिए यह ट्रेन मंगलवार और शनिवार को चलेगी, जिसका संचालन 14 जुलाई तक रहेगा।
इसके अलावा हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ठहराव वाली तीन ट्रेनों में एक-एक अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला लिया गया है। आनंद विहार से जोगबनी जाने वाली ट्रेन संख्या 04008 में 30 मई को एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
वहीं ट्रेन संख्या 14207 पदमावत एक्सप्रेस में 6 जून से 12 जून तक, ट्रेन संख्या 14208 में 9 जून से 15 जून तक और ट्रेन संख्या 14205 अयोध्या एक्सप्रेस में 8 जून से 14 जून तक एक-एक अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अतिरिक्त कोच लगने से यात्रियों को सीटों की बेहतर सुविधा मिलेगी और सफर अधिक आरामदायक रहेगा।
मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्पेशल ट्रेन और अतिरिक्त कोच की व्यवस्था की गई है।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 दिन पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
2 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
3 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
3 दिन पहले
.jpeg)


.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
