वाहन चोरी के दो मामलों में आरोपियों को सजा, कोर्ट ने सुनाया कारावास
By Sushil Sharma•26 मई 2026 को 6:34 am बजे•1 min read
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़ में वाहन चोरी के दो अलग-अलग मामलों में न्यायालय ने आरोपियों को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है। दोनों मामलों में अभियुक्तों को एक-एक वर्ष और चार-चार माह के साधारण कारावास की सजा दी गई है। पहले मामले में वर्ष 2024 में चोरी की बाइक बरामद होने पर पुलिस ने पांडव नगर के समशपुर शास्त
हापुड़ में वाहन चोरी के दो अलग-अलग मामलों में न्यायालय ने आरोपियों को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है। दोनों मामलों में अभियुक्तों को एक-एक वर्ष और चार-चार माह के साधारण कारावास की सजा दी गई है।
पहले मामले में वर्ष 2024 में चोरी की बाइक बरामद होने पर पुलिस ने पांडव नगर के समशपुर शास्त्री मोहल्ला निवासी साजिद के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ साक्ष्य जुटाए और विवेचना पूरी कर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। सुनवाई के बाद अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए कारावास की सजा सुनाई।
दूसरे मामले में धौलाना थाना क्षेत्र के गांव पिललैड़ा निवासी शावेज के खिलाफ ई-रिक्शा चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किया गया वाहन बरामद किया और साक्ष्य संकलन के बाद न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत किया। अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद आरोपी को दोषी मानते हुए सजा सुनाई है।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 दिन पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
2 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
3 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
3 दिन पहले
.jpeg)


.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
