भीषण गर्मी में पावर कट का संकट, जिम्मेदारों की लापरवाही पड़ रही भारी
By Sushil Sharma•21 मई 2026 को 9:15 am बजे•3 min read
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़ में भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बुधवार को सुबह से ही शहर और ग्रामीण इलाकों में लगातार बिजली की आंख-मिचौली जारी रही। रातभर बार-बार बिजली कटौती होने से लोग गर्मी और उमस से बेहाल रहे। शहर में रात के दौरान 13 बार और ग्रामीण क्षेत्रों में नौ बा
हापुड़ में भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बुधवार को सुबह से ही शहर और ग्रामीण इलाकों में लगातार बिजली की आंख-मिचौली जारी रही। रातभर बार-बार बिजली कटौती होने से लोग गर्मी और उमस से बेहाल रहे। शहर में रात के दौरान 13 बार और ग्रामीण क्षेत्रों में नौ बार बिजली आपूर्ति बाधित रही।
जिलेभर में कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर फुंक गए, जबकि कई जगह विद्युत लाइनों के तार टूटकर गिर गए। लोगों का आरोप है कि शिकायत देने के बाद भी घंटों तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया। करीब 45 डिग्री तापमान और उमस के बीच बिजली संकट ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है।
हालात यह हैं कि लो-वोल्टेज के कारण घरों में पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं। वहीं ओवरलोडिंग और ट्रिपिंग की वजह से कई उपकरण खराब भी हो रहे हैं। शहर के रेलवे रोड, विवेक विहार, रामगंज, राजेंद्र नगर, दिल्ली रोड, मेरठ रोड, बुलंदशहर रोड, आवास विकास, मधुबन, लज्जापुरी और सिद्धार्थनगर समेत कई मोहल्लों के लोग लगातार बिजली संकट झेल रहे हैं।
बताया जा रहा है कि जिले में बिजली व्यवस्था पूरी तरह ओवरलोड चल रही है। ट्रांसफार्मरों की लीड जलने और लाइनों में फाल्ट आने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सिस्टम की निगरानी और तकनीकी देखभाल सही तरीके से नहीं हो रही, जिससे छोटी खराबियां भी बड़े संकट में बदल रही हैं।
बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद हालात में सुधार नहीं दिख रहा। पावर स्टेशनों पर बढ़ते तापमान को नियंत्रित रखने के लिए अतिरिक्त इंतजाम करने पड़ रहे हैं, लेकिन फिर भी आपूर्ति सुचारु नहीं हो पा रही है।
उधर, तेज गर्मी और उमस का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है। जिला अस्पताल, सीएचसी और निजी अस्पतालों में बुखार, उल्टी, दस्त और डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। चिकित्सकों ने लोगों को धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और बच्चों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।
अधीक्षण अभियंता सुभाषचंद ने बताया कि कई स्थानों पर लाइन फाल्ट की समस्या सामने आ रही है। फाल्ट ठीक करने के लिए टीमें लगाई गई हैं और जहां भी गड़बड़ी मिलेगी उसे तुरंत दुरुस्त कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 दिन पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
2 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
3 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
3 दिन पहले
.jpeg)


.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
