हापुड़ में जन औषधि केंद्रों की शुरुआत, मरीजों को सस्ती दरों पर मिलेंगी दवाएं
By Sushil Sharma•6 जून 2026 को 8:07 am बजे•3 min read
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जिले के सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने वाले मरीजों को अब दवाओं के लिए बाहर भटकना नहीं पड़ेगा। जिला अस्पताल और हापुड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में जन औषधि केंद्र शुरू कर दिए गए हैं, जहां करीब 1965 प्रकार की दवाएं और 293 श्रेणियों के सर्जिकल उत्पाद उपलब्ध होंगे। श
हापुड़।
जिले के सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने वाले मरीजों को अब दवाओं के लिए बाहर भटकना नहीं पड़ेगा। जिला अस्पताल और हापुड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में जन औषधि केंद्र शुरू कर दिए गए हैं, जहां करीब 1965 प्रकार की दवाएं और 293 श्रेणियों के सर्जिकल उत्पाद उपलब्ध होंगे।
शुक्रवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. किशोर आहूजा ने हापुड़ सीएचसी में स्थापित जन औषधि केंद्र का उद्घाटन किया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले की अन्य छह सीएचसी में भी ऐसे केंद्र स्थापित करने का कार्य प्रगति पर है और जल्द ही उन्हें भी शुरू कर दिया जाएगा।
सरकारी अस्पतालों में पहले से मरीजों को मुफ्त दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। जिला अस्पताल में 300 से अधिक और सीएचसी स्तर पर लगभग 260 प्रकार की दवाएं वितरित की जाती हैं। हालांकि कई जरूरी दवाएं सरकारी आपूर्ति सूची में शामिल नहीं होने के कारण मरीजों को बाजार से खरीदनी पड़ती थीं।
इसी समस्या के समाधान के लिए शासन के निर्देश पर सभी सीएचसी और जिला अस्पताल में जन औषधि केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों पर दवाएं बाजार कीमतों की तुलना में 10 से 80 प्रतिशत तक कम दरों पर उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे मरीजों को आर्थिक राहत मिलेगी।
सीएमओ डॉ. किशोर आहूजा ने बताया कि जन औषधि केंद्रों के संचालन से मरीजों को अस्पताल परिसर में ही गुणवत्तापूर्ण और किफायती दवाएं मिल सकेंगी। इससे इलाज पर होने वाला खर्च भी कम होगा और लोगों को निजी मेडिकल स्टोरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
उद्घाटन कार्यक्रम में सीएचसी अधीक्षक डॉ. कपिल गौतम, डीपीएम सतीश कुमार, मुख्य फार्मासिस्ट अनुज त्यागी, एआरओ मोहित त्यागी सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 दिन पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
2 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
3 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
3 दिन पहले








.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

