मंगलवार, 30 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

आईपीएल सट्टेबाजों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, डेढ़ लाख की नगदी और गैजेट्स बरामद

By Sushil Sharma21 मई 2026 को 7:05 am बजे3 min read

आईपीएल सट्टेबाजों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, डेढ़ लाख की नगदी और गैजेट्स बरामद

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़ में आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाने वाले गिरोह के खिलाफ नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सटोरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्रिकेट सट्टेबाजी के अवैध कारोबार में हड़कंप मच गया। पकड़े गए आरोपी मोबाइल एप के जरिए लाइव मैच पर हार-जीत की रकम लगवा रहे

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़ में आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाने वाले गिरोह के खिलाफ नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सटोरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्रिकेट सट्टेबाजी के अवैध कारोबार में हड़कंप मच गया। पकड़े गए आरोपी मोबाइल एप के जरिए लाइव मैच पर हार-जीत की रकम लगवा रहे थे और मुंबई टीम की जीत पर दांव खिलाया जा रहा था। 

नगर कोतवाली क्षेत्र में एसएसवी चौकी पुलिस को बुधवार देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि आनंद विहार स्थित बिजलीघर के पास कुछ युवक गुपचुप तरीके से आईपीएल मैच पर सट्टा संचालित कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी सौरभ सिंह ने पुलिस टीम के साथ मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस को देखकर वहां अफरा-तफरी मच गई, लेकिन पुलिस ने दो आरोपियों को मौके से दबोच लिया।


पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम निखिल गोयल निवासी नई शिवपुरी और सौरभ आनंद निवासी आवास विकास कॉलोनी, मेरठ रोड बताए। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी “क्रिकेट लाइव लाइन” एप के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा खिलवा रहे थे और अलग-अलग लोगों से रकम लगवाई जा रही थी। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छह मोबाइल फोन, एक सैमसंग टैबलेट और एक लाख 30 हजार 430 रुपये नकद बरामद किए।


थाना प्रभारी मनीष चौहान का कहना है कि बरामद मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की गहन जांच कराई जा रही है। कॉल डिटेल और चैट रिकॉर्ड खंगालकर पूरे नेटवर्क का पता लगाया जाएगा, जिससे जिले में सक्रिय अन्य सट्टेबाजी ठिकानों तक पहुंचा जा सके। 


थाना प्रभारी के मुताबिक आईपीएल सीजन में ऑनलाइन सट्टेबाजी तेजी से फैल रही है, जिस पर लगातार नजर रखी जा रही है। इससे पहले भी हापुड़ पुलिस कई सटोरियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब पुलिस इस धंधे से जुड़े बड़े नेटवर्क और फाइनेंसरों तक पहुंचने की तैयारी में जुट गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

                                        

                                         

                                          

                                          

                                                                                                                                   

                                     

                                    

                                                   

                                                    

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

टीम इंडिया की ऐतिहासिक टेस्ट जीत, सीरीज़ पर कब्ज़ा
खेल

टीम इंडिया की ऐतिहासिक टेस्ट जीत, सीरीज़ पर कब्ज़ा

भारतीय क्रिकेट टीम ने रोमांचक मुकाबले में विरोधी टीम को 5 विकेट से हराकर सीरीज़ अपने नाम कर ली।

5 दिन पहले

IPL नीलामी में भारतीय खिलाड़ी पर लगी रिकॉर्ड बोली
खेल

IPL नीलामी में भारतीय खिलाड़ी पर लगी रिकॉर्ड बोली

अनकैप्ड भारतीय गेंदबाज़ को 18 करोड़ रुपये में खरीदा गया, टूर्नामेंट इतिहास का बड़ा सौदा।

5 दिन पहले

देहरा झाल पर मौत को दावत देता खेल, नहर में छलांग लगाते नाबालिग, प्रशासन बेखबर
खेल

देहरा झाल पर मौत को दावत देता खेल, नहर में छलांग लगाते नाबालिग, प्रशासन बेखबर

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। धौलाना थाना क्षेत्र के देहरा झाल पर गंग नहर इन दिनों बच्चों और युवकों के लिए खतरनाक “एडवेंचर जोन” बनती जा रही है। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में नाबालिग और युवा यहां पहुंचकर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। सबसे चिंताजनक स्थिति यह है कि कई बच्चे सीधे पुल से ग

12 दिन पहले

बुलडोजर चला, लेकिन नहीं थमा भूमाफियाओं का खेल; हापुड़ में अवैध प्लॉटिंग का मकड़जाल, वीसी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
खेल

बुलडोजर चला, लेकिन नहीं थमा भूमाफियाओं का खेल; हापुड़ में अवैध प्लॉटिंग का मकड़जाल, वीसी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। हापुड़ विकास प्राधिकरण की लगातार बुलडोजर कार्रवाई और अवैध कॉलोनियों पर शिकंजा कसने के बावजूद जिले में भूमाफियाओं का नेटवर्क पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है। हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर और पिलखुवा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कृषि भूमि को अवैध रूप से प्लॉटों में तब्दील कर बेचने का खेल जा

12 दिन पहले