पांच लाख रुपये, जेवर और स्मार्ट वॉच चोरी का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज
By Sushil Sharma•28 मई 2026 को 10:16 am बजे•2 min read
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जवाहर गंज स्थित एक बर्तन व्यापारी के घर से पांच लाख रुपये, सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्ट वॉच चोरी होने का मामला सामने आया है। व्यापारी ने अपने यहां काम करने वाले युवक पर चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मोहल्ला जवाहर गंज
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जवाहर गंज स्थित एक बर्तन व्यापारी के घर से पांच लाख रुपये, सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्ट वॉच चोरी होने का मामला सामने आया है। व्यापारी ने अपने यहां काम करने वाले युवक पर चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला जवाहर गंज शिव मंदिर वाली गली निवासी बर्तन व्यापारी धनेश कुमार ने नगर कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि उनका पुत्र आशू वर्मा जीएसटी संबंधी कार्य करता है। उसके साथ चंडी मंदिर के पास रहने वाला सौरभ भी काम करता है।
आरोप है कि 26 मई की शाम करीब चार बजे उन्होंने सौरभ को अपने कमरे से बाहर निकलते देखा। पूछने पर वह घबरा गया और बोला कि वह आशू को देखने गया था। शक होने पर जब उन्होंने कमरे की जांच की तो अलमारी से सोने की चेन और चांदी की अंगूठी गायब मिली।
इसके बाद परिवार ने लॉकर की जांच की तो उसमें रखे करीब पांच लाख रुपये और एक स्मार्ट वॉच भी नहीं मिले। पीड़ित के पुत्र ने सौरभ को फोन कर बुलाने की कोशिश की, लेकिन उसने आने से इनकार कर दिया और चोरी की जानकारी होने से भी मना कर दिया।
मामले की सूचना पुलिस को दी गई। क्षेत्राधिकारी वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 दिन पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
2 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
3 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
3 दिन पहले






.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

