ग्रामीण इलाकों को जल्द मिलेगी नई बस सेवा, दो रूटों पर संचालन शुरू होने की तैयारी
By Sushil Sharma•18 मई 2026 को 9:02 am बजे•2 min read
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। गांवों से शहर तक सफर करने वाले लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है। मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवहन योजना के अंतर्गत जिले के कई ग्रामीण मार्गों पर निजी बसें चलाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। अधिकारियों के अनुसार इस सप्ताह दो नए रूटों पर बस सेवा शुरू हो सकती है। परिवहन विभाग ने ग्रा
गांवों से शहर तक सफर करने वाले लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है। मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवहन योजना के अंतर्गत जिले के कई ग्रामीण मार्गों पर निजी बसें चलाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। अधिकारियों के अनुसार इस सप्ताह दो नए रूटों पर बस सेवा शुरू हो सकती है।
परिवहन विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर यातायात सुविधा देने के लिए निजी बस संचालकों से आवेदन आमंत्रित किए थे। अप्रैल में प्राप्त आवेदनों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब कुछ रूटों पर संचालन की अनुमति दे दी गई है। योजना के तहत जिले में कुल 17 ग्रामीण मार्गों को शामिल किया गया है।
जानकारी के मुताबिक बाड़ली, आरिफपुर, सरावनी, कोटा सूदना, रजपुरा, हरनाथपुर और अटूटा होते हुए टियाला और असौड़ा के रास्ते हापुड़ तक बसें चलाई जाएंगी। इससे छात्रों, कर्मचारियों और रोजाना शहर आने-जाने वाले ग्रामीणों को काफी सुविधा मिलेगी।
अधिकारियों का कहना है कि बस सेवा शुरू होने के बाद ग्रामीणों को शिक्षा, रोजगार, बाजार और जरूरी कामों के लिए शहर पहुंचने में कम परेशानी होगी।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 दिन पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
2 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
3 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
3 दिन पहले
.jpeg)


.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
