एसएसवी पीजी कॉलेज में बीए राजनीति विज्ञान की परीक्षा के दौरान दो छात्र नकल करते पकड़े गए
By Sushil Sharma•7 अप्रैल 2026 को 7:59 am बजे•2 min read
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। दिल्ली रोड स्थित एसएसवी पीजी कॉलेज में सोमवार को बीए राजनीति विज्ञान विषय की परीक्षा के दौरान नकल का मामला सामने आया। आंतरिक उड़न दस्ते की टीम ने जांच के दौरान दो छात्रों को पर्चियों की मदद से नकल करते हुए पकड़ लिया। दोनों की उत्तर पुस्तिकाएं जब्त कर मामले की सूचना विश्वविद
हापुड़।
दिल्ली रोड स्थित एसएसवी पीजी कॉलेज में सोमवार को बीए राजनीति विज्ञान विषय की परीक्षा के दौरान नकल का मामला सामने आया। आंतरिक उड़न दस्ते की टीम ने जांच के दौरान दो छात्रों को पर्चियों की मदद से नकल करते हुए पकड़ लिया। दोनों की उत्तर पुस्तिकाएं जब्त कर मामले की सूचना विश्वविद्यालय को भेज दी गई है।
जिले में इस परीक्षा का आयोजन 18 केंद्रों पर दो पालियों में किया गया था और एसएसवी पीजी कॉलेज को नोडल केंद्र बनाया गया था। सुबह की पाली में 2056 छात्रों के पंजीकरण के मुकाबले 1950 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 106 छात्र अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 1061 में से 1046 छात्रों ने परीक्षा दी और 15 छात्र गैरहाजिर रहे।
दूसरी पाली के दौरान उड़न दस्ते ने औचक निरीक्षण किया, जिसमें दो छात्र अनुचित सामग्री के साथ पकड़े गए। नियमानुसार उनकी कॉपियां सील कर आगे की कार्रवाई के लिए भेज दी गई हैं।
कॉलेज के प्राचार्य प्रो. नवीन चंद्र ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष बनाए रखने के लिए सख्त निगरानी की जा रही है और नकल करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित ख़बरें

किसानों के वाहनों पर टोल विवाद को लेकर भाकियू देशहित सक्रिय, कई टोल प्लाजाओं पर सौंपा ज्ञापन
सुशील शर्मा
2 दिन पहले

कूड़े के ढेर में मिलीं पीएम-सीएम की तस्वीरों वाली विकास पुस्तिकाएं
हापुड़। नगरपालिका परिषद परिसर में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री की तस्वीरों से सुसज्जित विकास पुस्तिकाएं कूड़े के ढेर में पड़ी मिलने का मामला सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। पुस्तिकाओं में पूर्व नगरपालिका चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत के
2 दिन पहले
लोकसभा बजट सत्र में अहम बहस, विपक्ष का हंगामा
संसद के बजट सत्र में आज महंगाई और बेरोज़गारी पर तीखी बहस हुई। विपक्षी सांसदों ने वेल में पहुंचकर नारेबाज़ी की।
5 दिन पहले

पिछड़ों के हक और प्रतिनिधित्व पर आयोग ने टटोली जमीनी हकीकत, गांव पहुंचकर भी जुटाई जानकारी
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति रामौतार सिंह एवं आयोग के सदस्यों ने गुरुवार को हापुड़ पहुंचकर जिले में पिछड़े वर्गों की सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक एवं राजनीतिक स्थिति का विस्तृत आकलन किया।
5 दिन पहले







.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

