मंगलवार, 30 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

शादी समारोह से रहस्यमय ढंग से लापता हुई किशोरी, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

By Sushil Sharma17 जून 2026 को 11:29 am बजे2 min read

शादी समारोह से रहस्यमय ढंग से लापता हुई किशोरी, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। हापुड़ देहात थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान 17 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने नामजद युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार क्षेत्र के एक गांव का परिवार 15 जून को एक वैवाहिक

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

हापुड़ देहात थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान 17 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने नामजद युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

                           


पुलिस के अनुसार क्षेत्र के एक गांव का परिवार 15 जून को एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने गया था। समारोह के दौरान उनकी नाबालिग बेटी अचानक लापता हो गई। काफी देर तक परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद परिजन हापुड़ देहात थाने पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई।


परिजनों ने आरोप लगाया कि सुल्तानपुर निवासी वासिल पुत्र मोहम्मद उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। उन्होंने पुलिस से किशोरी को सकुशल बरामद करने और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और किशोरी की तलाश के लिए विभिन्न माध्यमों से जांच कर रही है।


थाना प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को निर्देश दिए गए हैं। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

                                           

                                          

                                          

                                           

                                            

         
शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
उत्तर प्रदेश

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद

सुशील शर्मा

1 दिन पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा

2 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
उत्तर प्रदेश

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए

HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध

3 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श

3 दिन पहले