मंगलवार, 30 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

गढ़मुक्तेश्वर पुलिस का बड़ा खुलासा, दो अंतरराज्यीय वाहन चोर दबोचे; चोरी की दो ईको कार और चाकू बरामद

By Sushil Sharma19 मई 2026 को 11:35 am बजे3 min read

गढ़मुक्तेश्वर पुलिस का बड़ा खुलासा, दो अंतरराज्यीय वाहन चोर दबोचे; चोरी की दो ईको कार और चाकू बरामद

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनपद की थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी की दो ईको कार और दो अवैध चाकू बरामद किए हैं। दोनों आरोपितों के खिलाफ दिल्ली और हापुड़ समेत विभिन्न स्था

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

जनपद की थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी की दो ईको कार और दो अवैध चाकू बरामद किए हैं। दोनों आरोपितों के खिलाफ दिल्ली और हापुड़ समेत विभिन्न स्थानों पर करीब दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।

थाना प्रभारी के अनुसार थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने ग्राम दौताई नहर के पास दो संदिग्ध युवकों को रोककर पूछताछ की। जांच के दौरान उनके कब्जे से चोरी की दो ईको कार बरामद हुईं। तलाशी लेने पर दोनों के पास से अवैध चाकू भी बरामद किए गए। 


पूछताछ में गिरफ्तार आरोपितों ने अपने नाम मनोज पुत्र समरजीत निवासी ग्राम रजवापुर थाना संग्रामगढ़ जिला प्रतापगढ़ हाल निवासी जहागीरपुरी दिल्ली तथा लक्ष्मीनारायण पुत्र राजेंद्र बंसल निवासी शहीद सुखदेव नगर अशोक विहार दिल्ली बताए। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी वाहन चोरी की घटनाओं में लंबे समय से सक्रिय थे और दिल्ली समेत कई जिलों में इनके खिलाफ वाहन चोरी, आर्म्स एक्ट व अन्य आपराधिक मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।


बरामद ईको कारों में एक वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर DL2CBA9713 पश्चिमी दिल्ली क्षेत्र से चोरी किया गया था, जबकि दूसरी ईको कार नंबर DL8CBD2081 समयपुर बादली दिल्ली क्षेत्र से चोरी होना पाई गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर संबंधित थानों को सूचना दे दी है। 


गढ़मुक्तेश्वर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और चोरी के अन्य वाहनों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का मानना है कि आरोपितों से पूछताछ में कई और वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा हो सकता है।

                                       

                                         

                                          

                                          

                                                                                                                                   

                                     

                                    

                                                   

                                                    

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
उत्तर प्रदेश

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद

सुशील शर्मा

1 दिन पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा

2 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
उत्तर प्रदेश

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए

HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध

3 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श

3 दिन पहले