पत्नी और ससुराल पक्ष पर नकदी व आभूषण ले जाने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
By Sushil Sharma•5 जून 2026 को 8:00 am बजे•2 min read
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के पक्का बाग निवासी एक युवक ने अपनी पत्नी और उसके परिजनों पर घर से नकदी व आभूषण ले जाने तथा जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। मामले में न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित शिवम जिंदल के
हापुड़।
नगर कोतवाली क्षेत्र के पक्का बाग निवासी एक युवक ने अपनी पत्नी और उसके परिजनों पर घर से नकदी व आभूषण ले जाने तथा जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। मामले में न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित शिवम जिंदल के अनुसार उनका विवाह दिसंबर 2021 में उत्तराखंड के रुद्रपुर निवासी एक युवती से हुआ था। उनका आरोप है कि मार्च 2025 में एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान उनकी पत्नी अपने माता-पिता और अन्य रिश्तेदारों के साथ उनके घर आई थी।
शिकायत में कहा गया है कि बाद में आरोपित पक्ष घर में रखी लाखों रुपये की नकदी और कीमती आभूषण अपने साथ ले गया। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई और गला दबाकर नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया।
मामले को लेकर न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिए जाने के बाद पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश मिले। इसके बाद पत्नी समेत छह लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।.jpeg)
क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 दिन पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
2 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
3 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
3 दिन पहले

.jpeg)








.jpeg)
.jpeg)
